ब्रेकिंग न्यूज़

दो तकनीकी कार्य के लिए 09 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति

 दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए पाटन विधानसभा क्षेत्र के दो तकनीकी कार्य के लिए 09 लाख 99 हजार 94 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल अहिवारा द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद कुम्हारी में वार्ड क्र. 07 में विद्युत पोल कार्य के लिए 04 लाख 99 हजार 94 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

इसी तरह विधानसभा क्षेत्र पाटन विधायक श्री भूपेश बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल अहिवारा द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नया विद्युत ट्रांसफार्मर वार्ड क्र. 13 परसदा धरसा रोड कुम्हारी में 05 लाख 99 हजार 94 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english