ब्रेकिंग न्यूज़

ब्लड बैंक दुर्ग में हर वर्ष आयोजित होता है विशाल रक्तदान शिविर

 *- बिटिया तनिशी के 14 वां जन्मदिन पर 202 यूनिट रक्तदान कर यादगार बनाया*

दुर्ग/ एक पिता का अपनी बेटी को लेकर प्यार ऐसा कि हर साल बिटिया परी के जन्मदिवस को यादगार बनाने और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के उद्ेश्य से पिता के द्वारा रक्तदान शिविर लगवाया जाता है। सिकलिंग, थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों को रक्त की नियमित आवश्यकता एवं ईलाज के दौरान रक्त की कमी होने से रक्त का अभाव न हो इसी उद्ेश्य से सेवाभावी श्री तृपेश शर्मा की इकलौती पुत्री तृपेश शर्मा’’परी’’ के 14वां जन्मदिवस 25 जनवरी 2026 को दुर्ग जिला ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 
आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का रक्तदान करने ब्लड बैंक पर बैच व टुकड़ो-टुकड़ो में रक्तदान होता रहा तृपेश शर्मा के परिवार जनों ने भी रक्तदान किया। मित्रगण, व्यपारी वर्ग, विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों को भी रक्तदान के लिये प्रेरत कर रक्तदान करवाया। रक्तदान शिविर में रूंगटा डेटल कॉलेज, पुलिस लाईन, रक्षित निरीक्षक केन्द्र, परिश्रमी सामाजिक समिति दिशा, छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ दुर्ग, चेम्बर ऑफ कार्मस, श्री जलाराम रिसायकलस दुर्ग, सेव इंडियन फैमली, नव दृष्टि फाउंडेशन, दुर्ग-भिलाई मोबाईल एशोसिएशन एवं दुर्ग भिलाई के रक्तदाताओं ने रक्तदान कर कुल 202 यूनिट रक्तदान किया। 
श्री तृपेश शर्मा अपनी पुत्री ’’परी’’ के जन्मदिवस 25 जनवरी 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रहे है विगत वर्ष 2021 को 110 यूनिट, वर्ष 2022 को 101 यूनिट, वर्ष 2023 को 147 यूनिट, वर्ष 2024 को 213 यूनिट, वर्ष 2025 को 202 यूनिट एवं वर्ष 2026 को 202 यूनिट रक्तदान किया गया शिविर में कुल 269 लोगों ने रक्तदान हेतु पंजीयन करवाया जिसमें 67  अनफिट पाये गये। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हीमोग्लोबिन व ब्लड ग्रुपिंग की सुविधा उपलब्ध करायी गयी थी संग्रहित किये गये रक्तयूनिट ब्लड ग्रुप के अनुसार 202 रक्त यूनिट दान किया गया। 
शिविर में 15 रक्तदाताओं ने अपने जीवन का प्रथम रक्तदान 02 जोड़े पति-पत्नी, 02 जोड़े पिता-पुत्र ने रक्तदान किया। आयोजित शिविर में जिला आयुर्वेद अधिकारी दुर्ग डॉ. दिनेश चंद्रवशी ने स्वयं अपना रक्तदान किया। श्री उमेश कुमार भागवतकर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा कहा गया कि प्रत्येक व्यक्ति रक्तदान को अपना कर्तव्य एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें रक्तदान के दौरान ब्लड बैंक में जमा की गई रक्त यूनिट मरीजों के जान बचाने के काम आयेगी। उनकी दुवायें सभी रक्तदाताओं और तनीषी नई उर्जा और ताकत देती रहेगी। 
दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, श्री श्याम शर्मा सभापति नगर निगम दुर्ग, श्री सुरेन्द्र कौशिक, श्री इंद्रजीत सिंह, डॉ. मनोज दानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग, डॉ. आशीषन कुमार मिंज सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय दुर्ग, डॉ. जय प्रकाश मेश्राम नोडल अधिकारी ब्लड बैंक जिला दुर्ग (पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग), श्री राजेश यादव पूर्व सभापति नगर निगम,  श्री रोशन सिंह एवं समस्त ब्लड बैंक कर्मचारी, श्री प्रमोद वाघ, कोषाध्यक्ष जिला प्रबंध समिति रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग, श्री जीवन लाल ताम्रकार, सदस्य जिला प्रबंध समिति रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग उपस्थित रहे, रक्तदाताओं को उत्साहित कर प्रमाण पत्र वितरित किये एवं पुत्री तनीषी को जन्मदिवस पर दीर्घायू की कामना से शुभ-आशीष दिये। 
श्री तृपेश शर्मा परिवार, डॉ. अतुल अग्रवाल परिवार, धीरज राव इंगले, तरूण आड़तिया, नितिन शर्मा, अभिनव शर्मा, केतन पठारिया, विकास यादव, रवि देशमुख रूपेश सर्पे, गणेश, राकेश गोलछा, शेखर ताल्लूरी, खिलावन चंद्राकर, भूपेश उपाध्याय, श्याम शर्मा, संजीव दुग्गड़, अमित बड़जात्या, अधिवक्ता राजकुमार तिवारी, अधिवक्ता जितेन्द्र देशमुख, प्रवीण नायक, अजय रेड्डी, आशित मंडल, संजय मैत्री, अकरम गौरी सपरिवार, दीनबंधु मेश्राम ‘‘किण्डोदादा‘‘ नितेश ताम्रकार व अन्य रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। 
शिविर आयोजन से रक्तदान हेतु आमजन में उत्साह एवं संकारात्मक संदेश का प्रसार हुआ। स्वास्थ्य विभाग व ब्लड बैंक ने समस्त रक्तदाताओं को शुभकामनायें एवं आभार प्रेषित कर भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा चाही गई है।  
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english