चंद्रा मौर्या उच्चस्तरीय जलागार में नवीन आउटलेट वाल्व स्थापना हेतु जल आपूर्ति बाधित
भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई के नागरिकों को सूचित किया जाता है कि चंद्रा मौर्या उच्चस्तरीय जलागार टंकी में आवश्यक संधारण कार्य के अंतर्गत नवीन आउटलेट वाल्व लगाने का कार्य किया जाना है। इस तकनीकी सुधार कार्य के कारण संबंधित क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी ।
13 फरवरी 2026, शुक्रवार शाम की जल आपूर्ति पूर्णत बंद रहेगी। 14 फरवरी 2026, शनिवार सुबह की जल आपूर्ति प्रभावित/बंद रहेगी। कार्य पूर्ण होने के पश्चात 14 फरवरी 2026 की शाम से जल आपूर्ति पुनः सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।
नगर निगम प्रशासन प्रभावित क्षेत्र के निवासियों से अपील करता है कि कृपया अपनी आवश्यकतानुसार जल का संचय पहले से कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके। संधारण कार्य का उद्देश्य भविष्य में जलापूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
असुविधा के लिए हमें खेद है।

.jpg)
.jpg)






.jpg)
.jpeg)


Leave A Comment