आईगॉट कर्मयोगी का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण 13 फरवरी को
- अधिकारियों की कार्यक्षमता होगी और सशक्त
बिलासपुर / सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार आईगॉट ( iGoT) कर्मयोगी के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कल 13 फरवरी को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक संभागायुक्त कार्यालय, कोनी बिलासपुर के चेतना सभा कक्ष में संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई है। संभागायुक्त सुनील जैन की अध्यक्षता में यह प्रशिक्षण होगी। इस अवसर पर राज्य स्तर से सुश्री अंजू सिंह, अवर सचिव, छत्तीसगढ़ शासन एवं नोडल अधिकारी (iGoT कर्मयोगी) अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को आईगॉट प्लेटफॉर्म के बेहतर उपयोग के लिए प्रेरित करना तथा उनकी कार्यकुशलता और दक्षता को बढ़ाना है। कार्यक्रम में कलेक्टर, जिला बिलासपुर सहित बिलासपुर जिले के सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं संभाग के अन्य जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। संबंधित जिलों के नोडल अधिकारी भी प्रशिक्षण में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेंगे। यह प्रशिक्षण प्रशासनिक क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को और गति मिलेगी।



.jpg)



.jpg)





Leave A Comment