33 हितग्राहियों को मिला लाटरी से आवास
भिलाईनगर। शासन के महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकानहीन परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री आवास आबंटन की लाटरी का आायोजन किया गया। लाटरी कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, सभापति गिरवर बंटी साहू, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी, पार्षद महेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, पार्षद हरिओम तिवारी एवं अधीक्षण अभियंता सह आवास नोडल अधिकारी अजीत तिग्गा की उपस्थिति में 33 हितग्राहियों को आवास आबंटित किया गया है। भिलाई शहर में निवास कर रहे नागरिक जिनके पास स्वयं का पक्का मकान नहीं है, उन्हे सरकार द्वारा पक्का मकान उपलब्ध कराने की योजना चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत नागरिकों को न्यूनतम दर पर पक्का मकान दिया जा रहा है। नागरिक नियमानुसार नगर निगम भिलाई के आवास शाखा में आवेदन किये है। आवेदक द्वारा जमा किये गये आवेदनों का सक्षम स्वीकृति लेने पश्चात आवास आबंटन की लाटरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज निगम सभागार कक्ष में कुल 33 पात्र हितग्राहियों का लाटरी निकालकर आवास आबंटित किया गया है। लाटरी के दौरान आवास प्रभारी विदयाधर देवांगन, सीएलटीसी किरण चतुर्वेदी, नम्रता ठाकुर, जी मोहन राव, नूतन साहू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpeg)


Leave A Comment