एनएचएम 38 संविदा पदों हेतु प्रतीक्षा सूची अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 17 फरवरी को
दुर्ग / राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु कुल 38 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इन पदों के लिए जारी प्रतीक्षा सूची के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों कि 17 फरवरी 2026 को अपरान्ह 12.00 बजे से मेरिट के आधार पर काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा तथा रिक्त पदों के विरुद्ध पदस्थापना स्थल का चयन भी किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग के सभागार में संपन्न होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार सभी संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 11 बजे तक उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं, ताकि काउंसलिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इसके साथ ही उक्त विज्ञापित पदों में से पांच पदों हेतु दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित/कौशल परीक्षा संवर्गवार मेरिट सूची व परीक्षा समय सारणी विभागीय वेबसाईट www.durg.gov.in में प्रकाशन किया गया है।


.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpeg)


Leave A Comment