महाराष्ट्र मंडल में हुई महाकाल की भस्म आरती
- लघु रुद्रपाठ से लेकर महाआरती तक शिवमय हुआ मंडल का संत ज्ञानेश्वर सभागृह
-- महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के सामूहिक लघु रुद्राभिषेक के रजत जयंती वर्ष में कई वरिष्ठ यजमानों का सम्मान
रायपुर। महाशिवरात्रि पर महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में 48 जोड़ों ने आचार्य चेतन दंडवते के मार्गदर्शन में सामूहिक रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर पहली बार मंडल में बनाई गई बाबा महाकाल की प्रतीकात्मक प्रतिमा की भस्म आरती की गई। वहीं महिला प्रमुख ज्योति कान्हे के मार्गदर्शन में 11 महिलाओं की टीम ने उत्साह के साथ रुद्र पाठ किया।
महाराष्ट्र मंडल के सचिव और कार्यक्रम प्रमुख आचार्य चेतन दंडवते ने बताया कि लगातार 23 वर्षों से पूजा में बैठने वाले उषा-उदय बेड़ेकर और 20 वर्षों से लगातार शामिल सोनाली- सौनील शिंगवेकर, अर्चना- आनंद मोड़क और सुरभि- सुनील गनौदवाले का शाल-श्रीफल और सूत की माला से सम्मान किया गया। पूजा संपन्न कराने में योगेश दंडवते, अजय पोतदार, शचिंद्र देशमुख, सृजन दंडवते, विनोद राखुंडे, अभिषेक बक्षी, पंकज सराफ, अतुल गद्रे ने सहयोग प्रदान किया। वहीं मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, कार्यकारिणी सदस्य परितोष डोनगांवकर, निरंजन पंडित, रेणुका पुराणिक, वरिष्ठ सभासद अनिल कालेले, प्रशांत देशपांडे, मदन तोपखानेवाले, अरविंद जोशी, सुबोध टोले सहित अनेक पदाधिकारी भी पूजा में शामिल हुए।
रूद्रपाठ करने वाली महिलाएं...
ज्योति कान्हे, आराधना शेष, रूपाली लोखंडे, रीता लोखंडे, सुचिता काले, स्वाति परमाले, दमयंति देशपांडे, विशाखा तोपखानेवाले, प्राची गनोदवाले, अपर्णा देशमुख, अल्पना मोहदीवाले।











.jpg)
Leave A Comment