ब्रेकिंग न्यूज़

  सुन्दरनगर एवं रायपुरा मुख्य मार्ग के व्यवसायी स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं अन्यथा  कार्यवाही की जायेगी

-एएसपी यातायात ने व्यापारियों की बैठक बुलाकर अतिक्रमण हटाने कानून व्यवस्था बनाये रखने प्रशासन को आवश्यक सहयोग देने की अपील की 
   रायपुर - आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला एवं रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला ने नगर निगम रायपुर जोन 5 अंतर्गत सुन्दर नगर और रायपुरा मुख्य मार्ग के व्यापारियों के साथ नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग एवं यातायात पुलिस प्रशासन के अधिकारियों सहित मिलकर बैठक की एवं व्यापारियो से आम नागरिको को हो रही असुविधा की जानकारी देकर विस्तार से अवगत कराया। बैठक में जनहित मे जनसुविधा हेतु मार्ग से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्यवाही के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने आवश्यक सहयोग नगरहित में देने की अपील व्यापारियो से अधिकारियों द्वारा की गई। अधिकारियों ने व्यापारियो को नगर निगम क्षेत्र में नियमो के अंतर्गत स्वेच्छा से सडक मार्ग से अपने अतिक्रमण हटाने की समझाईश दी अन्यथा की स्थिति में नागरिको को असुविधा होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने की जानकारी व्यापारियों को दी गई ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english