ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग में दूसरा फोरलेन मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग के जनप्रतिनिधियों संग किया भूमिपूजन

 दुर्ग। दुर्ग शहर के भीतर दूसरा फोरलेन बनाने दुर्ग के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के नागरिकों के जनसमूह की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज दुर्ग शहर के भीतर दूसरे फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के जनसमूह के बीच यह महत्वपूर्ण कार्य शुरुआत की गई। ₹4073.10 लाख की लागत से मिनिमाता चौक से महाराजा चौक होते हुए जेल तिराहा ठगड़ा डेम तक लगभग 4.75 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क और साथ ही भविष्य और भी विकास कार्य को देखते हुए यूटिलिटी शिफ्टिंग (बिजली खम्भे, पेयजल पाइपलाइन को व्यवस्थित किया जाएगा ताकी भविष्य में विकास कार्य में बाधा न आए) का कार्य भी किया जाएगा। इस सड़क के बन जाने से शहर की बड़ी आबादी को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। लोगों को सुरक्षित, सुगम और तेज आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। यह सड़क दुर्ग शहर के यातायात तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
     केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने आज दुर्ग शहर के भीतर दूसरे फोरलेन सड़क का भूमिपूजन किया गया। सबके साथ, सबका विकास के संकल्प को साकार करते हुए डबल इंजन की सरकार में दुर्ग की सड़क को और सुगम बनाने की दिशा में जनसमूह के बीच भूमिपूजन किया गया।
       मिनिमाता चौक से महाराजा चौक होते हुए जेल तिराहा ठगड़ा डेम तक ₹2857.86 लाख की लागत से 4.75 किमी लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, जेल तिराहा ठगड़ा डेम से महाराजा चौक होते हुए मिनिमाता चौक तक ₹1215.24 लाख की लागत से 4.75 किमी क्षेत्र में यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य भी किया जाएगा। दुर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं। सड़क फोरलेन बनने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
    चुनाव के दौरान जनता से किए गए विकास के वादों को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम है। भाजपा सरकार शहर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। दुर्ग की जनता का भाजपा के प्रति स्नेह, विश्वास और सहयोग ही दुर्ग शहर को निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर कर रहा है।
     चुनाव के दौरान दुर्गवासियों से किए गए विकास के वादों को पूर्ण करने की दिशा में ठोस पहल है। उन्होंने आगे कहा कि सुशासन की सरकार में दुर्ग का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना एवं यातायात जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार योजनाबद्ध कार्य किए जा रहे हैं। शहर के सभी वार्डों में सीसी रोड और पानी के उचित निकासी हेतु नाली निर्माण निरंतर जारी है। भाजपा सरकार शहर के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। दुर्ग की जनता का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही शहर को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर कर रहा है। भूमिपूजन में उपस्थित क्षेत्र के क्षेत्र के नागरिकों ने मंत्री गजेन्द्र यादव का अभिनन्दन कर फोरलेन सड़क की स्वीकृति दिलाने आभार जताते हुए उन्होंने बताया की शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए फोरलेन सड़क की मांग सालों से की जा रही थी, जिसे लेकर मंत्री गजेन्द्र यादव ने गंभीरता दिखाई। 
     जेल तिराहा ठगड़ा डेम से महाराजा चौक होते हुए मिनिमाता चौक तक सड़क फोरलेन होने से भिलाई से बालोद रोड जाने वाले वाहनों को काफी सहूलियत मिलेगी। दुर्ग जिला मुख्यालय होने की वजह से यहां दिनोदिन ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए शहर के सभी दिशा में एप्रोच रोड निर्माण भी जारी है, जिससे ट्रैफिक नियंत्रित किया जा सके। इस सड़क के फोरलेन बन जाने से चंदखुरी बालोद की ओर से आने वाले ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
      इस अवसर पर महापौर श्रीमति अलका बाघमार, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सभापति श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, कमलेश फेकर, महेंद्र लोढ़ा, बंटी चौहान, मनमोहन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, एमआईसी मेंबर चंद्रशेखर चंद्राकर, लीलाधर पाल, लीना देवांगन, शशि द्वारिका साहू, कांशीराम कोसरे, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, मनीष साहू, नीलेश अग्रवाल, पार्षद सविता साहू, हीरोँदी चंदनिया, साजन जोसफ, अजीत वैद्य, दीपक साहू, रेशमा सोनकर, सरस निर्मलकर, मनीष कोठारी, गुलशन साहू, देवनारायण तांडी, लोकेश्वरी ठाकुर, रंजीता पाटिल, युवराज कुंजाम, खिलावन मटियारा सहित क्षेत्र के नागरिक एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english