ब्रेकिंग न्यूज़

प्रियदर्शिनी परिसर में खेल और शिक्षा का नया हब, आयुक्त ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने आज प्रियदर्शिनी परिसर (पश्चिम) का सघन दौरा कर वहाँ निर्माणाधीन वृहद खेल परिसर और नालंदा परिसर के कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
​​शहर के युवाओं के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता देते हुए आयुक्त ने निर्माणाधीन स्विमिंग पूल, हार्स राइडिंग एरिया और सड़क निर्माण के प्रारंभिक कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित 'ले-आउट' के अनुसार किए जाएं ताकि समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित हो सके।
 प्रियदर्शिनी परिसर में बन रहे इस खेल परिसर से शहर के खिलाड़ियों को अपनी रुचि के अनुसार अभ्यास करने और अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।
​ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नालंदा परिसर में शांत वातावरण और पृथक कमरों की सुविधा प्रदान की जाएगी। इससे छात्रों को अपने कौशल के अनुरूप पढ़ाई करने में मदद मिलेगी, जिससे वे राज्य और शहर का नाम रोशन कर सकें। परिसर के भीतर पहुँच मार्ग और सड़कों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।
​​इस अवसर पर आयुक्त के साथ जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, उप अभियंता बसंत साहू, पुरूषोत्तम सिन्हा, सहायक राजस्व अधिकारी सुनील जोशी एवं स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english