कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली डाक सेवकों की समीक्षा बैठक
रायपुर /कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिहं ने डाक सेवकों की ली समीक्षा बैठक। कलेक्टर डॉ. सिंह ने डाक सेवकों को निर्देशित करते हुए कहा कि आप सभी रोजाना अपने डाक घरों में 0 से 05 वर्ष की आयु के बच्चों का आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य 25 से अधिक रखें ताकि सभी बच्चों का आधार कार्ड जल्द से जल्द बन सके एवं आप सभी अपनी डेली मॉनिटरिंग रिपोर्ट भेजें। डाक सेवक यह सुनिश्चित करें कि शासन की इस महत्वकांशी योजना का लाभ हर नागरिक को मिले।
कलेक्टर ने परिजनों से आग्रह किया कि जिनके बच्चों की उम्र 0 से 05 वर्ष की है वे 31 मार्च से पूर्व निःशुल्क रूप से अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवालें, मार्च 2026 के बाद यूआईडीएआई द्वारा आधार कार्ड बनाने पर शुल्क लिया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।






.jpg)




.jpg)
Leave A Comment