ब्रेकिंग न्यूज़

 मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया वार्ड 16 डोमशेड का लोकार्पण

 दुर्ग। विधानसभा क्षेत्र दुर्ग के वार्ड क्रमांक 16, कर्मचारी नगर में रविवार को नवनिर्मित डोमशेड का लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। यह डोमशेड केबिनेट केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की विधायक निधि से निर्मित किया गया है। नवनिर्मित डोमशेड के निर्माण से कर्मचारी नगर के नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा। लंबे समय से क्षेत्रवासी ऐसे सार्वजनिक स्थल की मांग कर रहे थे, जिसे अब साकार रूप मिला है। डोमशेड बनने से अब धूप, वर्षा अथवा अन्य मौसमी बाधाएँ किसी भी कार्यक्रम में व्यवधान नहीं बनेंगी और विभिन्न आयोजन सहज रूप से संपन्न किए जा सकेंगे।
लोकार्पण अवसर पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री  गजेन्द्र यादव ने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार और मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी नगर सहित पूरे दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति से किए जा रहे हैं और आगे भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएँ लागू की जाती रहेंगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।
     कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डोमशेड का निर्माण क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा और इससे सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
      इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार, सभापति श्री श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा, श्री कमलेश फेकर, श्री बंटी चौहान, श्री कौशल साहू, पार्षद श्री खिलावन मटियारा, श्री देवनारायण चंद्राकर, श्री कांशीराम कोसरे, श्री मनीष साहू, श्री कुलेश्वर साहू, श्री कमल देवांगन, श्री मनीष कोठारी, श्री युवराज कुंजाम, श्री गुलशन साहू, श्री सरस निर्मलकर, श्रीमती सुरुचि उमरे, श्रीमती सावित्री दमाहे, श्रीमती रेशमा सोनकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english