गंजाम अग्निकुल क्षत्रिय समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष बने टी सहदेव
आर राममूर्ति संरक्षक, टी सुरेंद्र उपाध्यक्ष, बी तुलसी राव महासचिव मनोनीत
-टी सहदेव
भिलाई नगर। गंजाम अग्निकुल क्षत्रिय समाज, भिलाई की अहम बैठक सेक्टर 01 पार्क में रविवार को हुई, जिसमें पूर्व पत्रकार एवं पूर्व बीएसपी कर्मी टी सहदेव को कार्यवाहक अध्यक्ष, बीएसपी से सेवानिवृत्त सहायक महा प्रबंधक आर राममूर्ति को संरक्षक, टी सुरेंद्र को कार्यवाहक उपाध्यक्ष, बी तुलसी राव को कार्यवाहक महासचिव मनोनीत किया गया है। ये वर्तमान में छह माह तक अपने पदों पर बने रहेंगे। इनके अलावा बीएसपी से सेवानिवृत्त सहायक प्रबंधक बी लोकराजू को कोषाध्यक्ष, आर मोहनराव को मीडिया प्रभारी तथा संचार प्रमुख, पी नागेश्वर राव को सचिव, एस विजय को उपसचिव बनाया गया है। सलाहकार मंडल में जी लक्ष्मणराव, केशव राव तथा टी सुब्बाराव को शामिल किया गया है। ये पदाधिकारी भी अन्य पदाधिकारियों की तरह कार्यवाहक ही रहेंगे।
बैठक में ओड़िशा के गंजाम जिले के अंतर्गत आने वाले गांवों बक्सिपल्ली, सोलबिंधा, गिरिसोला, सोन्नापुर, अड़तालपल्ली, नया कमलापुर, कीर्तिपुर, गोलाबंधा, बड़ापुट्टी तथा एकसिंग के तीस से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। बैठक में मनोनीत पदाधिकारियों के अलावा ग्राम प्रतिनिधियों आर सुंदर राव, एमएस राव, ई नोइदास, बी सनमुख राव, उमापति, टी डिल्लेश्वर, पी वेंकट राव, जी वेंकट, वाई केशवराव, बी अनमोल, टी रामाराव, पी धनराजू, बी शेखर राव, जीवी राव, पी जगन्नाथ, पी नारायण, बी भास्कर, जी देवराजू, डी हेमराज तथा एस किरण शामिल हुए। सभी पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया है। मालूम रहे कि भिलाई में पिछले छह दशकों से गंजाम जिले के बीस से ज्यादा गांवों के सैकड़ों लोग निवास कर रहे हैं, बाकी गांवों के लोगों को भी एक छतरी के नीचे लाने का प्रयास किया जाएगा।



.jpg)









Leave A Comment