ब्रेकिंग न्यूज़

 बिजनेस दीदी बनी किरण निषाद

0- अपने दम पर खड़ा किया कारोबार, अब हर साल कमा रही 2 लाख रुपये
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक के ग्राम नगपूरा में देखने को मिली है। यहां की रहने वाली श्रीमती किरण निषाद अपने स्वयं के व्यवसाय के माध्यम से न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट बिजनेस दीदी’ के तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। इसी पहल के तहत किरण निषाद ने अपने व्यवसाय की शुरुआत की और आज वे सफलता की नई कहानी लिख रही हैं।
किरण निषाद वर्ष 2014 से बिहान समूह से जुड़ी हुई हैं और लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। जिला प्रशासन के सहयोग से उन्होंने कपड़ों की दुकान के साथ-साथ ब्यूटी पार्लर का संचालन शुरू किया। उनके इस व्यवसाय से आसपास की महिलाओं को भी सुविधाएं मिल रही हैं।
अपने व्यवसाय के बारे में किरण निषाद बताती हैं कि इससे उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये तक की आय हो जाती है। इस आय से वे अपने बच्चों की पढ़ाई अच्छे से करवा पा रही हैं और घर के खर्चों में भी सहयोग दे रही हैं।
श्रीमती किरण निषाद ने कहा कि प्रोजेक्ट बिजनेस दीदी के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है, जिसके लिए वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करती हैं। उनका कहना है कि सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english