जनपद पंचायत गुण्डरदेही में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक संपन्न
निर्माणाधीन आवासों को 30 मार्च तक पूर्ण करने दिए निर्देश
बालोद/जनपद पंचायत गुण्डरदेही के सभाकक्ष में जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती निखत सुल्ताना की अध्यक्षता में 26 ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा शेष आवासों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में आवास निर्माण की प्रगति धीमी है, वहाँ कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रथम किश्त राशि जारी समस्त हितग्राहियों को आवास निर्माण यथाशीघ्र प्रारंभ कराने तथा प्रारंभ आवासों का शीघ्र जियो टैगिंग सुनिश्चित कराने को कहा। द्वितीय किश्त प्राप्त कर चुके हितग्राहियों के आवासों को 15 दिवस के भीतर पूर्ण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। वर्ष 2024-26 तक के अपूर्ण आवासों को 30 मार्च 2026 तक शत् प्रतिशत पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। उन्होंने सभी पूर्ण आवासों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने के निर्देश दिए। उक्त समीक्षा बैठक में जनपद स्तर से एसडीओ, पीओ, प्रधानमंत्री आवास के विकासखण्ड समन्वयक एवं सचिव तथा रोजगार सहायक उपस्थित थे।









.jpg)



Leave A Comment