आयुक्त ने वैशाली नगर क्षेत्र का किया सघन निरीक्षण, विकास कार्यों एवं स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा
भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा वैशाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास एवं साफ-सफाई कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर के बेहतर विकास और स्वच्छता मानकों को बनाए रखने के लिए उपस्थित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
वार्ड क्रमांक 14, शांति नगर (सड़क 10) में अमृत मिशन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के कार्य का आयुक्त ने स्थानीय पार्षद अभिषेक मिश्रा की उपस्थिति में अवलोकन किया। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी ग्रीष्म ऋतु (गर्मी) शुरू होने से पहले हर घर में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द पाइपलाइन टेस्टिंग पूर्ण करने को कहा। आयुक्त ने दशहरा फुटबॉल ग्राउंड का भी निरीक्षण किया। खेल मैदान की साफ-साफ सफाई और बेहतर संचालन के लिए निगम द्वारा 'रुचि की अभिव्यक्ति' (EOI) जारी की गई है। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित खिलाड़ियों से सीधी चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं।
आयुक्त ने स्पष्ट किया कि निगम की मंशा खेल मैदानों को व्यवस्थित रखना और आम नागरिकों को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
निरीक्षण के समय कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, सहायक अभियंता श्वेता वर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर सहानी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह एवं अन्य विभागीय कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




.jpg)



.jpg)




Leave A Comment