शांति नगर दशहरा मैदान का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण, खिलाड़ियों के हित में लिए बड़े फैसले
भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने आज शांति नगर स्थित दशहरा मैदान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेल मैदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां अभ्यास कर रहे स्थानीय खिलाड़ियों और आम नागरिकों से संवाद किया।
संवाद के दौरान खिलाड़ियों ने आयुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, खिलाड़ियों का कहना था कि वर्तमान में निर्धारित सुरक्षा निधि 02 लाख रुपए अधिक है और ईओआई में वार्षिक किराया राशि अधिक प्राप्त होने पर स्थानीय प्रतिभाओं को मैदान का उपयोग करने में कठिनाई हो सकती है।
खिलाड़ियों और आम नागरिकों को गंभीरता से सुनते हुए आयुक्त ने मौके पर ही उपस्थित कार्यपालन अभियंता श्री अरविंद शर्मा को निर्देशित किया कि मैदान के उपयोग संबंधी नियमावली में आवश्यक संशोधन के लिए महापौर परिषद में पुनर्विचार की कार्यवाही करें, जिससे किराया दरों और सुरक्षा निधि को तर्कसंगत बनाया जा सके, ताकि स्थानीय समितियों और खेल प्रेमियों को इसका भरपूर लाभ मिल सके।
निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि ‘रुचि की अभिव्यक्ति' आमंत्रित करने का मुख्य उद्देश्य मैदान के प्रबंधन को व्यवस्थित करना था, जिससे युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें।
निगम द्वारा आयुक्त यह भी निर्देशित किया गया कि बड़े स्तर के खेल आयोजनों के लिए मैदान का संधारण शुल्क मात्र ₹10,000 से अधिक नहीं प्रस्तावित किया जाए, इसी प्रकार मैदान का संधारण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिव्यक्ति मेंटेनेंस शुल्क 250 रुपए मासिक से अधिक नहीं हो, ताकि आयोजन सुगमता से संपन्न हो सकें, साथ ही मैदान के रखरखाव में मदद मिले।
"हमारा लक्ष्य भिलाई की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना है। नियमों में संशोधन का प्रस्ताव कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सार्वजनिक संसाधनों का लाभ बिना किसी बाधा के सीधे स्थानीय खिलाड़ियों और आम नागरिकों को मिले।"
— राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई




.jpg)



.jpg)




Leave A Comment