कोण्डागांव में 13 मार्च को लगेगा एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प
-निजी क्षेत्र के 396 पदों पर भर्ती
कोण्डागांव ।कोण्डागांव एवं अन्य जिलों के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोण्डागांव द्वारा 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैम्प कलेक्टर परिसर, जिला पंचायत के सामने स्थित आशा सिलाई सेंटर के बाजू, कोण्डागांव में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा।
इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 396 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें स्काई ऑटोमोबाइल कोण्डागांव द्वारा रिलेशनशीप मैनेजर 6 पद एवं रिसेप्शनिष्ट के 2 पद, सेल्फ इंटिलिजेण्ट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई में सिक्यूरिटी गार्ड के 100 पद, सिक्यूरिटी सुपर वाइजर के 50 पद, फील्ड ऑफिसर, ट्रेनिंग ऑफिसर, मार्केटिंग मैनेजर और अकॉउंटेट के 02-02 पद, लेबर के 200 पद, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा. लि. के फील्ड ऑफिसर के 30 पद शामिल है।
प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के इच्छुक युवक-युवतियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी मूल दस्तावेज एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाकर निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

.jpg)




.jpg)






Leave A Comment