ब्रेकिंग न्यूज़

जोन-2 सुन्दर विहार कुरूद में निगम की बेदखली कार्यवाही

 भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर में अवैध अतिक्रमण और कब्जों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत वार्ड क्रं. 22 सुन्दर विहार कालोनी कृष्णकुंज के पास किये गये अवैध निर्माण पर निगम प्रशासन ने बेदखली की कार्यवाही की। 

        निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय को प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर अवैध रूप से निर्माण कर उसे किराये पर देकर धन उगाही की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण को बेदखल किया। यह कार्यवाही आयुक्त के निर्देशानुसार की गई है। इस दौरान जोन-2 आयुक्त येशा लहरे की उपस्थिति में जोन-2 राजस्व विभाग एवं बेदखली की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को हटाते हुए बेदखल किया। नगर निगम भिलाई ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगा। कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न तिवारी, बेदखली प्रभारी विनय शर्मा, सहायक हरिओम गुप्ता सहित बेदखली टीम उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english