ब्रेकिंग न्यूज़

खैरवाही में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर जनजागरूकता बैठक आयोजित

 बालोद। पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा की विशेष पहल पर जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण में जिले की 12 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जिसमें विकासखंड डौंडी की ग्राम पंचायत खैरवाही एवं गुजरा शामिल हैं।

इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत खैरवाही में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत बनाने हेतु जनजागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा इसके पूर्ण प्रतिबंध के लिए उपस्थित ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री शिवगिरी चुरेंद, सरपंच सुश्री वंदना ठाकुर, ग्राम सभा अध्यक्ष, उपसरपंच मन्नूलाल, पंचगण, श्री डी.एस. यादव (विकासखंड समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण), सुश्री सुनीता तारम (सचिव, ग्राम पंचायत खैरवाही) सहित बिहान समूह की महिलाएं, स्वच्छग्राही, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा ने कहा कि “सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा है। इसे समाप्त करने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक यदि दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संकल्प ले, तो हम अपने गांव और जिले को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बना सकते हैं। प्रशासन द्वारा इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।”

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english