ब्रेकिंग न्यूज़

 बालोद जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित निगरानी एवं आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की सतत मानिटरिंग

0- सतत मानिटरिंग के लिए अनुविभाग स्तरीय समिति गठित 
0- अनुविभाग स्तरीय समिति को आवश्यक वस्तुओं की रेण्डम जांच करने निर्देश 
0- आम जनता से प्राप्त सूचना एवं शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश 
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में पश्चिम एशियाई संकट के कारण उत्पन्न स्थिति के फलस्वरूप घरेलु गैस, पेट्रोल, डीजल एवं उर्वरक आदि आवश्यक वस्तुओं की नियमित निगरानी एवं आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की सतत माॅनिटरिंग हेतु अनुभाग स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसके अंतर्गत जिले के सभी पांचों राजस्व अनुविभागों में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं संबंधित तहसीलदारों के अलावा सहायक खाद्य अधिकारी/खाद्य निरीक्षक, सहकारिता विस्तार अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारियों को अलावा अनुविभाग स्तरीय कमेटी का सदस्य बनाया गया है। 
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अनुविभाग स्तरीय कमेटी के सदस्यों को पश्चिम एशियाई संकट के परिपेक्ष्य में अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की रेण्डम जांच करने के अलावा इस संबंध में प्राप्त शिकायत तथा आम जनता से प्राप्त सूचना एवं शिकायतों का तत्काल निराकरण कर इस संबंध में की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english