पांडुलिपि सर्वेक्षण और संरक्षण के लिए जिला स्तरीय समिति गठित
बालोद. छत्तीसगढ़ शासन और ’ज्ञानभारतम’ के मध्य हुए एम.ओ.यू. के तहत जिले में पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के क्रियान्वयन तथा पाण्डुलिपियों की पहचान एवं दस्तावेजीकरण गतिविधियों के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय समिति एवं नोडल अधिकारियों का गठन किया गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा समिति की अध्यक्ष होंगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी (मोबाईल नंबर 7587202092) नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर (9630770881) सहायक नोडल अधिकारी होंगे। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी (9425235450), जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश कुमार ठाकुर (7354584284), अधीक्षक भू-अभिलेख श्री भूपेन्द्र ताण्डेकर (8602145340) एवं सहायक प्राध्यापक नवीन काॅलेज घोटिया श्री दीपक मेश्राम (8959553921) समिति के सदस्य होंगे।
उल्लेखनीय है कि समिति के द्वारा जिले के प्राचीन स्मारकों, पुरातात्विक स्थलों एवं अवशेषों की सुरक्षा, संस्कृति, कला एवं प्राचीन मुद्राओं आदि के अध्ययन में प्रोत्साहित एवं खोज में तथा संग्रहालयों में विकास में सहयोग प्रदान किया जाएगा।














Leave A Comment