ब्रेकिंग न्यूज़

प्रेस क्लब में स्वर्गीय योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

रायपुर। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित “खेल मड़ई” श्रृंखला के अंतर्गत आज स्वर्गीय योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी एवं प्रसिद्ध फोटोग्राफर राजकुमार बक्शी रहे। वहीं प्रेस क्लब परिवार के सदस्य वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट गोकुल सोनी और नरेंद्र बंगाले तथा फोटो जर्नलिस्ट संगठन के अध्यक्ष दीपक पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
स्वर्गीय योगेश यदु की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 48 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनके बीच 24 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 14 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि राकेश चतुर्वेदी ने फोटोग्राफी को पत्रकारिता की आत्मा बताते हुए कहा कि एक प्रभावी तस्वीर ही खबर को जीवंत बनाती है। उन्होंने कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल पत्रकारों की सोच और विश्लेषण क्षमता को मजबूत करते हैं, जिससे इस तरह के आयोजन अत्यंत सार्थक हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट गोकुल सोनी ने स्वर्गीय योगेश यदु को याद करते हुए उन्हें एक जिंदादिल और उत्कृष्ट फोटो जर्नलिस्ट बताया। उन्होंने उनकी छत्तीसगढ़ी भाषा पर पकड़ और सरल स्वभाव को पत्रकारों के लिए प्रेरणादायक बताया।
विशिष्ट अतिथि नरेंद्र बंगाले और दीपक पांडे ने प्रेस क्लब में फोटो जर्नलिस्टों की बढ़ती सहभागिता पर प्रसन्नता जताते हुए ऐसे आयोजनों के लिए क्लब का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पत्रकारिता की सभी विधाओं को साथ लेकर चलने की पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि अल्प समय में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा किए जा रहे आयोजन सराहनीय और रिकॉर्ड स्थापित करने वाले हैं। उन्होंने पत्रकारों के हित और कल्याण के लिए हो रही गतिविधियों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर स्वर्गीय योगेश यदु की पत्नी हेमा यदु, वरिष्ठ पत्रकार राजेश दुबे, प्रदीप दुबे सहित वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट संतोष साहू (सीनियर), जावेद भाई, मनोज देवांगन, प्रदीप दास, हेमंत मानिकपुरी, त्रिलोचन एवं किशन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा उद्घाटन मैच खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 6 मुकाबले खेले गए, जिनके विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं:
1. संदीप तिवारी ने हिमांशु शर्मा को हराया।
2. राजेन्द्र निगम ने संजय वर्मा को हराया।
3. टीकम वर्मा, मनोज नायक, अमृतेश्वर सिंह व स्टार जैन को वाकओवर मिला।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english