11 लाख रुपये की हेरोइन के साथ बालोद जिले के 3 आरोपी गिरफ्तार
- पिछले दो वर्षों से पंजाब से हेरोइन लाकर छत्तीसगढ़ में कर रहे थे सप्लाई
धमतरी। हेरोइन के अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े बालोद जिले के तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 11 लाख रुपये की 56 ग्राम हेरोइन जब्त कर उन्हें जेल भेज दिया है। आरोपितों के अनुसार हेरोइन का अवैध कारोबार पंजाब से से जुड़ा है। तीनों आरोपित पिछले करीब दो साल से पंजाब से हेरोइन लाकर छत्तीसगढ़ में खपा रहे थे।
अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि श्यामतराई फारेस्ट नाका के पास कार में हेरोइन का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक कार में हेरोइन की बिक्री करते हुए आरोपितों को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपितों के पास से पुलिस ने 56 ग्राम हेरोइन जब्त किया है, इसकी अनुमानित कीमत 11 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं आरोपितों के पास से कार, मोबाइल सहित कुल 16 लाख 24240 रुपये की सामाग्री बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों में निजामुद्दीन कुरैशी उम्र 28 वर्ष मुसलमानपारा बालोद, अनिता नेताम 37 वर्ष मुसलमानपारा बालोद और मोहम्मद इसलामुद्दीन कुरैशी उम्र 34 वर्ष मुसलमानपारा बालोद शामिल है। तीनों आरोपित बालोद के एक ही जगह के रहने वाले हैं। गिरफ्तार हेरोइन तस्करों का तार पंजाब से जुड़ा है। तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।





.jpg)





.jpg)

Leave A Comment