भिलाई में खेल आधारित वाटिका का लोकार्पण, युवाओं में खेल संस्कृति को मिलेगा प्रोत्साहन
भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के जयंती स्टेडियम के मुख्य द्वार के समीप नव विकसित खेल-थीम आधारित वाटिका का लोकार्पण कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने किया।
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग द्वारा शहर में आधारभूत नागरिक सुविधाओं के साथ-साथ सौंदर्यीकरण कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इस वाटिका में तीरंदाजी, हॉकी, क्रिकेट, तैराकी, मुक्केबाजी, जिम्नास्टिक, साइक्लिंग, बास्केटबॉल, कुश्ती, भाला फेंक, भारोत्तोलन और टेनिस सहित विभिन्न खेलों को कलात्मक रूप में दर्शाया गया है।
इस अवसर पर नगर सेवा विभाग के महाप्रबंधक प्रभारी श्री ए. बी. श्रीनिवास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। परियोजना के सफल क्रियान्वयन में महाप्रबंधक (नगर सेवा विभाग–सिविल) श्री विष्णु पाठक, उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग) श्री राजेंद्र प्रसाद, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवा विभाग–सिविल) श्री सरोज झा और श्री विवेक गुप्ता की प्रमुख भूमिका रही। साथ ही वास्तुकार श्री वाई. उमाशंकर तथा श्री वी. वी. श्रीधर का विशेष योगदान उल्लेखनीय रहा।
लोकार्पण समारोह में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री सौमिक डे, ऑफिसर्स एसोसिएशन के सचिव श्री अंकुर मिश्रा, सेफी नॉमिनी श्री अखिलेश मिश्रा, उप महाप्रबंधक श्री राघवेंद्र गर्ग, सहायक महाप्रबंधक श्री रेमी थॉमस, श्री कमरुद्दीन सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण उपस्थित रहे।









.jpg)


Leave A Comment