ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली

रायपुर। नारी शक्ति वन्दन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष के खिलाफ प्रदेश की मातृशक्ति ने सोमवार को राजधानी रायपुर में हल्ला बोला । भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में आज राजधानी रायपुर के इनडोर स्टेडियम से जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। जन आक्रोश पदयात्रा में हजारों की संख्या में विभिन्न संगठनों से जुड़ीं प्रदेश की हर वर्ग और क्षेत्र से मातृशक्ति जन आक्रोश रैली में शामिल हुई। 
 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  नारी जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम का विरोध करके कांग्रेस और विपक्षी दलों ने साबित कर दिया कि वे महिला विरोधी हैं। कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दल के नेताओं को यह पसंद नहीं है कि गांधी परिवार के अलावा कोई भी महिला लोकसभा एवं विधानसभा में नेतृत्व करें। देश की महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में उनका 33 प्रतिशत नेतृत्व सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नारी शक्ति वन्दन अधिनियम लाया गया था। देशभर की मातृशक्ति में इस अधिनियम को लेकर काफी उत्साह था। लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि हमारी माता-बहनों की खुशी कांग्रेस व विपक्षी दल के महिला विरोधी राजनीतिक चरित्र के चलते साकार नहीं हो पाई। इण्डी गठबंधन ने इसमें अवरोध उत्पन्न करके नारी शक्ति के साथ घोर अन्याय करने का पाप किया है।
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं को उनका अधिकार देने के लिए सदन में नारी शक्ति वन्दन अधिनियम पेश किया ताकि देश की महिलाएँ 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ लोकसभा एवं विधानसभाओं में नेतृत्व करे और विकसित भारत 2047 की संकल्पना को पूरा करने में सहभागी बने लेकिन कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों को यह नागवार गुजरा और अपने महिला विरोधी चरित्र को एक बार फिर से उजागर करते हुए इस अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस ने इस अधिनियम को पारित नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी मातृशक्ति को केवल वोट बैंक समझती है।
 भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री (डॉ.) सरोज पाण्डेय ने कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने न केवल इसे पारित होने से रोका बल्कि देश की आधी आबादी महिलाओं के अधिकारों का विरोध कर उनका हक छीना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दल के महिला विरोधी रवैये से देश की मातृशक्ति रुष्ट है। भाजपा सरकार ने सदैव हर स्तर पर नारी के संवैधानिक अधिकारों व सम्मान की रक्षा की है। महिलाओं को उनका हक और अधिकार दिलान के लिए भाजपा संकल्पित है। 
 भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेण्डी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वन्दन अधिनियम सहित तीन विधेयक लोकसभा में लाए गए थे। नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को लेकर देशभर की महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा था। उन्हें तथा समाज के सभी वर्गों को विश्वास था कि यह विधेयक पारित हो जाएगा। लेकिन कांग्रेस के लोगों ने अपने मनगढ़ंत तर्कों व कुटिल सोच के साथ इस बिल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है।
 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण का विरोध करके देश की महिलाओं का अपमान किया है और देश की महिलाएँ अपने इस अपमान को सदैव याद रखकर कांग्रेस को सबक सिखाएंगीं। जब-जब महिलाओं के हित और अधिकारों की बात आई, कांग्रेस ने सदैव महिलाओं को प्रताड़ित करने का काम ही किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर कांग्रेस पार्टी गद्दारी कर रही है और यही कांग्रेस की सोच है। कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि मातृशक्ति देश का नेतृत्व करें। वे महिलाओं को आज भी घर की चार दिवारी में कैद कर रखना चाहते है। 
 महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया। महिलाएँ अपने हितों को लेकर जागरूक हो चुकी है लेकिन एक ओर कांग्रेस है जो हमेशा महिलाओं को छलने का काम करती है। उन्हें कभी आगे बढ़ने का मौका कांग्रेस ने नहीं दिया। देश की महिलाएँ कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। 
 कार्यक्रम का संचालन महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने किया एवं आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने किया। जन आक्रोश पदयात्रा सुभाष स्टेडियम में संपन्न हुई। जन आक्रोश यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब, सांसद लक्ष्मी वर्मा, कमलेश जांगड़े, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर, विधायक धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, पुन्नू लाल मोहले, अनुज शर्मा, ईश्वर साहू, इंद्र कुमार साहू, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, हस्त शिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन, प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय, डॉ किरण बघेल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी बहनें शामिल हुईं।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english