जिला स्तरीय संचार एवं संकर्म समिति की बैठक
0- प्रगतिरत निर्माण कार्यों की गई विस्तृत समीक्षा
बालोद. जिला स्तरीय संचार एवं संकर्म समिति की बैठक बुधवार 22 अप्रैल 2026 को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में संचार एवं संकर्म समिति की सभापति श्रीमती चंद्रिका यशवंत गंजीर की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य श्री गुलशन चंद्राकर, श्री राजा राम तारम, श्रीमती प्रभा रामलाल नामक, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्रीमती पूर्णिमा चंद्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में संचार एवं संकर्म समिति की सभापति ने जिले में प्रगतिरत निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तायुक्त ढंग से निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।












.jpg)
Leave A Comment