ब्रेकिंग न्यूज़

 ग्राम सभाओं में जनगणना जागरूकता अभियान

0- पंचायत दिवस पर स्व-गणना के लिए ग्रामीणों को किया प्रेरित
बिलासपुर. पंचायत दिवस के अवसर पर जिले की सभी ग्राम सभाओं में जनगणना से संबंधित व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत जिले के जनगणना अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को जनगणना की प्रक्रिया, उसके महत्व तथा विकास योजनाओं में इसके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि जनगणना केवल जनसंख्या का आंकलन नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का आधार भी है। उन्होंने ग्रामीणों को स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया के बारे में समझाते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक समय पर और सही जानकारी देकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
   कार्यक्रम के दौरान ग्राम सभाओं में बैनर, पोस्टर एवं प्रचार सामग्री का वितरण किया गया, जिससे लोगों में जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़े। साथ ही अधिकारियों ने ग्रामीणों को यह भी बताया कि कैसे वे डिजिटल माध्यम से या निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
   ग्राम सभाओं में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। लोगों ने अभियान में रुचि दिखाते हुए प्रश्न भी पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा उत्तर दिया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जनगणना के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें समय पर, सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना रहा, ताकि आगामी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english