ब्रेकिंग न्यूज़

 विधायक अमर अग्रवाल ने किया जन समस्या निवारण शिविर का शुभारंभ, अधिकांश आवेदनों का मौके पर समाधान

-लखीराम ऑडिटोरियम में लगा जन समस्या निवारण शिविर, हितग्राहियों को मिली त्वरित राहत
 बिलासपुर / बिलासपुर के लखीराम अग्रवाल स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर अत्यंत उपयोगी एवं सफल रहा। शिविर का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 123 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से मांग से जुड़े कुछ प्रकरणों को छोड़ अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान की गई।
        मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल ने शिविर में श्रम विभाग की दो योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को 1.20 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए तथा राजस्व विभाग की ओर से तीन किसानों को किसान किताब प्रदान कर लाभान्वित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासनिक कार्यों में सुशासन लाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यालय से दूर आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार के शिविर प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व एवं विद्युत विभाग से संबंधित लंबित समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आगामी सुशासन शिविरों में लोगों को और अधिक संतोषजनक परिणाम मिल सकें।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आगामी 1 मई से सुशासन शिविरों की श्रृंखला प्रारंभ होगी, जिससे अधिकाधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। 
      जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने भी शिविर को संबोधित करते हुए इसे जनहितकारी पहल बताया। शिविर में आरटीओ विभाग द्वारा 4 लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए, वहीं राजस्व विभाग ने डेढ़ दर्जन से अधिक प्रमाण पत्र बनाकर वितरित किए। श्रम विभाग द्वारा 3 श्रमिकों का पंजीयन किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में महापौर पूजा विधानी, निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जनपद पंचायत बिल्हा उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। एसडीएम मनीष साहू के मार्गदर्शन में शिविर का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english