संत ज्ञानेश्वर विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
0- 9वीं में खुशी सहारे और दीपिका यादव रहीं प्रथम
0- 11वीं गणित में बर्षा परिदा, कामर्स में पूर्वी और डिंपल व बायो में खुशी सबसे आगे
0- प्री-प्राइमरी के बच्चों ने मनाया ग्रेजुएशन डे, बच्चों के चेहरों पर नजर आई खुशी
रायपुर। प्रियदर्शिनी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यालय आधारित कक्षाओं के परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। इन कक्षाओं के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहे। कक्षा नौवीं में खुशी सहारे और दीपिका यादव प्रथम रहीं। वहीं 11वीं में गणित में बर्षा परिदा, कामर्स में पूर्वी साहू और बायो में खुशी यादव प्रथम रहीं। विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बच्चों को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
परीक्षा प्रभारी शिक्षिका तृप्ति अग्निहोत्री ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा। इस वर्ष कक्षा 11वीं के तीनों संकाय के बच्चों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। बायो में खुशी यादव 97.20 प्रतिशत के साथ कक्षा में प्रथम रही। वहीं 91.20 प्रतिशत के साथ दीपिका अग्रवाल द्वितीय और 90 प्रतिशत के साथ शुभम् साहू तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह गणित में बर्षा परिदा 98.8 प्रतिशत के साथ प्रथम, रिद्धिका सिन्हा 96.20 प्रतिशत के साथ द्वितीय और डिंपल साहू 95 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
तृप्ति के अनुसार काॅमर्स के पहले सेक्शन में 98.4 प्रतिशत के साथ पूर्वी साहू प्रथम, 95.4 प्रतिशत के साथ नुपूर जैन द्वितीय और 94.6 प्रतिशत के साथ अंजलि यादव तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं दूसरे सेक्शन में 99.20 प्रतिशत के साथ डिंपल अवधिया प्रथम, 96.40 फीसद अंक के साथ योगेश यादव और 96.20 फीसद के साथ कोमल जनगिद तीसरे स्थान पर रहीं।
परीक्षा प्रभारी ने आगे बताया कि इसी तरह नौवीं के सेक्शन ए में खुशी सहारे प्रथम, विनय यादव द्वितीय और तनिषा चतुर्वेदी तीसरे स्थान रहीं। सेक्शन बी में दीपिका यादव प्रथम, लाव्या चेलक द्वितीय और आयुषी सेन तृतीय रहीं। कक्षा सातवीं ए में प्रथम प्रतिमा दास, द्वितीय प्रगति यादव और तृतीय प्रियंका निषाद वहीं सातवीं बी में श्रेष्ठा मिश्रा प्रथम, मिष्ठी बर्मन द्वितीय और पूर्वी इस्सर तृतीय स्थान पर रहीं।











Leave A Comment