ब्रेकिंग न्यूज़

 नगर निगम जोन 9 में अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने वार्डो में डोर टु डोर कचरा कलेक्शन की समीक्षा की

0- राजस्व वसूली, टीपी कार्यों की भी समीक्षा, वार्डो की अधिकतर गलियों, घरों, प्रतिष्ठानों से मिल रही शिकायतों और निदान 1100, चैटबॉट इंजिनियर एप में मिल रही जनशिकायतों का निराकरण समय पर नहीं होने पर नाराजगी
0- टीपी इंजिनियरों को शत - प्रतिशत घरों, फ्लेटस में नियमानुसार करारोपण करने और राजस्व अमले को शत - प्रतिशत राजस्व वसूलने के दिए निर्देश
रायपुर. नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू ने नगर निगम जोन 9 में सभी वार्डो में डोर टु डोर कचरा कलेक्शन कार्य की गहन समीक्षा की. वहीं जोन टीपी इंजिनियरों को जोन अंतर्गत सभी वार्डो के शत - प्रतिशत घरों और फ्लेटस पर नियमानुसार करारोपण की कार्रवाई नगर निगम हित में प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के कड़े निर्देश दिए. 
अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू ने जोन 9 राजस्व अमले को शत - प्रतिशत राजस्व वसूलने की कार्रवाई तेजी से प्रतिदिन सभी वार्डो में अभियान चलाकर नगर निगम हित में प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव और कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब, उपअभियंता सर्वश्री अतुल बंसल, आशुतोष पाण्डेय, रविप्रभात साहू, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार नायक सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों और  डीएमएसडब्ल्यूएसएल रामकी कम्पनी लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड / प्रबंधक /  पर्यवेक्षक एवं अन्य सम्बंधित कंपनी प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही.
अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू द्वारा नगर निगम जोन 9 के सभी 7 वार्डो में रामकी कम्पनी लिमिटेड के माध्यम से किये जा रहे डोर टु डोर कचरा कलेक्शन कार्य की गहन समीक्षा की.
बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि नगर निगम जोन 9 के सभी 7 वार्डो के घरों, गलियों, कॉलोनियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कचरा कलेक्शन का कार्य रामकी कम्पनी लिमिटेड द्वारा किया जाना है, परन्तु प्रायः देखा जा रहा है कि सभी वार्डो के अधिकतर घरों, गलियों, प्रतिष्ठानों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैँ, निदान 1100, चैटबॉट इंजिनियर एप में प्राप्त हो रही जनशिकायतों का निराकरण समय पर नहीं किया जा रहा है, इससे अप्रिय स्थिति होने के कारण नगर पालिक निगम रायपुर की छवि धुमिल हो रही है.
नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव ने सालिड वेस्ट अधिनियम और अनुबंध का उल्लंघन करने पर रामकी कम्पनी लिमिटेड को नोटिस जारी कर 10 हजार रूपये का जुर्माना आरोपित किया है. रामकी कम्पनी लिमिटेड को निर्देश दिए गए हैँ  कि उनकी संस्था द्वारा डोर टु डोर वाहन द्वारा फेंके गए कचरे का निराकरण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें, अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी रामकी कम्पनी लिमिटेड की रहेगी.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english