ब्रेकिंग न्यूज़

 सीईओ जिला पंचायत ने की स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की गहन समीक्षा

0- डौण्डीलोहारा एवं गुण्डरदेही के खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ दिलाने हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने बुधवार, 29 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कामकाज की गहन समीक्षा की। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के कार्य की प्रगति संतोषप्रद नही पाए जाने पर विकासखण्ड डौण्डीलोहारा एवं गुण्डरदेही के खण्ड चिकित्सा अधिकारियों के अलावा वीईटीओ एवं बीपीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। 
इसके अलावा उन्होंने अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपेक्षित उपलब्धि नही करने वाले सीएचओ एवं आरएचओ के साथ-साथ शून्य प्रसव वाले स्वास्थ्य केन्द्रों के कर्मचारियों की भी वेतन रोकने की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के अलावा व्यवस्था में सुधार होने तक उनके वेतन पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में श्री चंद्रवंशी ने कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ सुनिश्चित कराना शासन की विशेष प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उइके, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आशुतोष शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा बीएमओ, बीपीएम एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 
बैठक में श्री चंद्रवंशी ने पिछले बैठक के पालन प्रतिवेदन पर की गई कार्यवाही के अलावा टीकाकरण, परिवार नियोजन, कुष्ठ रोग उन्मुलन, डायलिसिस कार्यक्रम, टीबी उन्मुलन, तंबाकु नियंत्रण कार्यक्रम, सिकलसेल, एनीमिया, मलेरिया जांच के अलावा स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के आधार बेस्ड उपस्थिति आदि के संबंध में विस्तृत समीक्षा की।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english