कलेक्टर ने प्राचार्यों की बैठक लेकर जिले में सीजी बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा की
कोंडागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय में जिले के सभी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक लेकर बोर्ड परीक्षा परिणाम की विस्तृत समीक्षा की। जिले के निराशाजनक परीक्षा परिणाम पर उन्होंने नाराज़गी व्यक्त करते हुए संबंधित प्राचार्यों को प्रदर्शन में सुधार के लिए सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा खराब परिणाम के कारणों की जानकारी मांगी गई है। साथ ही संबंधित प्राचार्यों की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिन विद्यालयों के प्राचार्यों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें तमरावंड, केरावाही, रांधना, भीरागांव, शामपुर, मालगांव, गोलावंड, मडानार, घोड़ागांव, माकड़ी, बड़े बंजोड़ा, बयानार, सेजेस तहसीलपारा कोंडागांव, नवागांव, बनियागांव, पल्ली, बफना, खड़पड़ी, काँगा, हसलनार, कन्या कोंडागांव, मसोरा, बाखरा, कीबाईबलेगा, मालाकोट, बांसगांव, मोहलाई, दाहिकोंगा, मडानार, सेजेस जामकोटपारा, करंजी, चिपावंड, डोंगरीगुड़ा, मटवाल, हासेल बाजार पारा, पीएमश्री महात्मा गांधी वार्ड तथा मुलमुला के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि उक्त विद्यालयों के परीक्षा परिणामों की पुनः गहन समीक्षा की जाएगी और खराब प्रदर्शन के कारणों का विश्लेषण किया जाएगा। संतोषजनक जवाब प्राप्त न होने की स्थिति में संबंधित प्राचार्यों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार विकासखंड बड़े राजपुर एवं केशकाल के खराब प्रदर्शन वाले विद्यालयों के प्राचार्यों को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। बैठक के दौरान एसडीएम श्री अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया, डीएमसी श्री ईमल बघेल सहित सभी बीईओ एवं प्राचार्य उपस्थित रहे।







.jpg)





Leave A Comment