ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा सदन में श्रमिकों का सम्मान, मंत्री गजेन्द्र यादव ने श्रमिकों के साथ किये भोजन

 दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहाँ प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने श्रमिक साथियों के साथ सादगीपूर्ण वातावरण में बैठकर भोजन किये और उनके दैनिक जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किये।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री गजेन्द्र यादव ने श्रमिकों के साथ जमीन से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर चर्चा किये। उन्होंने श्रमिकों से रोजगार की स्थिरता, दैनिक आय, श्रम परिस्थितियों, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, आवास, शिक्षा और जरूरतों से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी लिए। श्रमिकों ने भी अपने अनुभव, परेशानी और अपेक्षाएं साझा कर उन्हें जानकारी दिए, जिसे मंत्री ने गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
       कार्यक्रम में शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि श्रमिक हमारे समाज की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम और समर्पण से ही विकास की मजबूत नींव तैयार होती है। श्रमिकों का सम्मान केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रतिदिन सम्मान होना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार, श्रमिकों के कौशल विकास, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
     इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने प्रदेश में आज से प्रारंभ हो रहे सुशासन तिहार की भी जानकारी दिए। उन्होंने बताया कि यह अभियान आम नागरिकों, विशेषकर श्रमिक वर्ग की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शुरू किया गया है। शिविरों के माध्यम से लोगों की शिकायतें सीधे दर्ज की जाएंगी और उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों ने मंत्री के साथ बैठकर भोजन करने के इस सादगीपूर्ण और आत्मीय पहल की सराहना किये। उन्होंने कहा कि इस तरह का संवाद उन्हें शासन से सीधे जुड़ने का अवसर देता है और उनकी आवाज को मजबूती मिलती है।
मंत्री गजेन्द्र यादव ने सभी श्रमिकों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किये।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english