जनपद पंचायत धमधा के ग्राम चीचा में 6 मई (बुधवार) को जनसमस्या निवारण शिविर
दुर्ग. राज्य शासन द्वारा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनपद पंचायत धमधा के ग्राम चीचा में 06 मई (बुधवार) को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर में भाठाकोकड़ी, मुडपार, डोड़की, देउरकोना, चीचा, अरसी, सुखरीकला, लिटिया, पुरदा, गाडाडीह, करेली, सेमरिया लि., जोगीगुफा, हसदा, चिखला, बिरेझर, खर्रा, रौता, टेमरी, फुण्डा, सिलतरा, नवागांव(पु), पथरिया(डो), डोमा, पोटिया(से.), सेवती, हिर्री, मड़ियापार, परसदापार ग्राम शामिल है। शिविर में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे को नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी जनपद पंचायत धमधा मु.का.अधिकारी श्री किरण कुमार कौशिक को नियुक्त किया गया है।
--













Leave A Comment