शिविर में मिली सफलता, लर्निंग लाइसेंस मिलने पर खुश हुआ इशु
दुर्ग. दुर्ग जिले के ग्राम तिरगा निवासी इशु देशमुख के लिए सुशासन तिहार का यह समस्या निवारण शिविर खुशी का पैगाम लेकर आया। इशु ने दोपहियां मोटरसायकल चालन हेतु जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचकर परिवहन विभाग में आवश्यक दस्तावेजों के साथ लर्निंग ड्रायविंग लाइसेंस के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। ड्रायविंग लाइसेंस के अभाव में इशु को कई बार चालान शुल्क जमा करना पड़ा था। इससे बचने वह परिवहन कार्यालय में भी आवेदन प्रस्तुत किया, लेकिन अब तक उन्हें लर्निंग लाइसेंस नहीं मिल पाया।
इशु ने बड़ी उम्मीद के साथ कुथरेल में आयोजित शिविर में पुनः अपना आवेदन प्रस्तुत किया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच उपरान्त ईशु देशमुख को शिविर स्थल पर ही लर्निंग लाइसेंस प्रदान किये। शिविर में मौजूद क्षेत्रीय विधायक श्री ललित चन्द्राकर ने अपने करकमलों से इशु को उनके नाम पर लर्निंग लाइसेंस प्रमाण पत्र परिवहन विभाग के स्टॉल में ही प्रदान किया। लर्निंग लाइसेंस मिलने पर इशु देशमुख बहुत खुश हुआ। उन्हांेने कहा कि सोचा भी नहीं था कि शिविर में ही मुझे वहन चालन हेतु लर्निंग लाइसेंस मिल जाएगा। उन्होंने प्रशंसापूर्वक शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
--













Leave A Comment