समाज कल्याण विभाग के पिनकापार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में दिव्यांगजनों को प्रदान किया श्रवण यंत्र, छड़ी, प्रमाण पत्र
0- दिव्यांगजनों को शिविर स्थल तक लाने ले जाने सहित भोजन इत्यादि की गई संपूर्ण व्यवस्थाएं
बालोद. सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बालोद जिले में आयोजित की जाने वाली जनसमस्या निवारण शिविर का आगाज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पिनकापार से किया गया। ग्राम पिनकापार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पंचायत पिनकापार सहित आसपास के 20 ग्राम पंचायतों के हितग्राही एवं ग्रामीण उपस्थित हुए। राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में आयोजित होेने वाले सभी जनसमसया निवारण शिविरों की भाँति 04 मई को पिनकापार में आयोजित शिविर में भी दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ शिविर में उपस्थित जिला मेडिकल बोर्ड के सदस्यों के द्वारा मेडिकल बोर्ड प्रमाण पत्र बनाने की भी कार्यवाही की गई।
इस दौरान शिविर में दिव्यांगजनों के नवीन दिव्यांगता प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र का नवीनीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड भी बनाए गए। इसके अलावा विभागीय योजनाओं की जानकारी तथा दिव्यांगता पेंशन हेतु फार्म भी भराए गए। इसके साथ ही दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गो को श्रवण यंत्र एवं छड़ी भी प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि दूरस्थ ग्रामों में निवासरत् दिव्यांगजन को शिविर में लाने ले जाने हेतु वाहन व्यवस्था भी की गई। शिविर स्थल पर दिव्यांगजनों के लिए नाश्ता, भोजन एवं पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।













Leave A Comment