ब्रेकिंग न्यूज़

 सुशासन तिहार 2026: नगर पालिका दल्लीराजहरा एवं बालोद विकासखंड के ग्राम खपरी में आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर

0- शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारी पूर्ण, हितग्राहियों को किया जाएगा शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित
बालोद. राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नगर पालिका दल्लीराजहरा एवं बालोद विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपरी में 05 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यालय नगर पालिका दल्लीराजहरा में सभी 27 वार्डों के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सीमा बख्शी (मो. 9981796784) को नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री रामगोपाल चंद्राकर (मो. 9300714327) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खपरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम टेकापार, नेवारीकला, अरौद, भोईनापार, खपरी, लाटाबोड़, लोंडी, भेंगारी, पीपरछेड़ी, निपानी, तमोरा, चारवाही, बिरेतरा, भें. नवागांव, बोड़की, बेलमाण्ड, पोण्डी, चिचबोड़, अंगारी और बोरी के ग्रामीण शामिल होंगे। शिविर के सफल आयोजन हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पाण्डेय (मो. 8319485005) को नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री झुमुक सिंह राजपूत और वरिष्ठ करारोपण अधिकारी श्री चम्पकेश्वर यदु को सहायक नोडल नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम खपरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। जिसके अंतर्गत नायब तहसीलदार श्री मुकेश गजेन्द्र (मो. 7096655259) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह कार्यालय नगर पालिका दल्लीराजहरा में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर के लिए तहसीलदार श्री देवेन्द्र नेताम (मो. 9407704570) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
        कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए शिविर स्थल पर आम जनता के लिए शीतल पेयजल के अलावा कूलर आदि की भी समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आम जनता को शिविर के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु विभिन्न माध्यमों से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english