सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान अंतर्गत दवाओं के गलत उपयोग को रोकने चलाया जनजागरुकता कार्यक्रम
बालोद. छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा गठित औषधि विभाग की टीम के द्वारा दवाओं के गलत उपयोग को रोकने हेतु स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियों (नशीली दवाओं), नशामुक्त भारत अभियान एवं एंटी माइकोबियल रेजिस्टेंस के संबंध में जनजागरुकता कार्यकम शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद एवं शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय, दल्लीराजहरा में आयोजित किया गया।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नोडल अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दवाओं के सुरक्षित उपयोग, एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेशव्यापी 15 दिवसीय विशेष अभियान ’सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार जिले में विधिवत आरंभ किया गया। यह अभियान 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों तथा औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
--







.jpg)
.jpg)




Leave A Comment