ब्रेकिंग न्यूज़

नगर पंचायत गुण्डरदेही एवं गुरूर विकासखण्ड के हितेकसा में 14 मई  को जनसमस्या निवारण शिविर

 बालोद । राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नगर पंचायत गुण्डरदेही एवं गुरूर विकासखण्ड के हितेकसा में 14 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यालय नगर पंचायत गुण्डरदेही में सभी 15 वार्डों के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कोमल ठाकुर (मो. 8871213773) को नोडल अधिकारी एवं उप अभियंता श्री राकेश कुमार पाठक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। हितेकसा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हितेकसा, सोनडोंगरी, कन्हारपुरी, बोहारडीह, दरगहन, मोखा, मुजगहन, धानापुरी, नारागांव, बड़भूम, पोंड, कर्रेझर, भेजामैदानी और कोचवाही के ग्रामीण शामिल होंगे। हितेकसा में आयोजित इस शिविर के सफल आयोजन हेतु जिला खाद्य अधिकारी श्री टी.आर. ठाकुर (मो. 9893950456) को नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उमेश रात्रे और वरिष्ठ कृषि अधिकारी श्री सीएल ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम हितेकसा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। जिसके अंतर्गत नायब तहसीलदार श्री रमेश कुमार मण्डावी (मो. 7587438476) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगर पंचायत गुण्डरदेही में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर के लिए तहसीलदार श्री कोमल धु्रव (मो. 7974648397) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english