ब्रेकिंग न्यूज़

 सुशासन तिहार बना जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच

-सभी आवेदनों का अधिकारी एक महीने में गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें निराकरण :- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह
-खौना शिविर में 186 आवेदनों का मौके पर निराकरण
 रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड अंतर्गत खौना ग्राम पंचायत में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहे हैं।शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में धरसीवां विधायक श्री अनुज शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह उपस्थित रहें। 
विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि सभी विभाग आपके गांव में आए हैं जिससे आप लोगों को भड़काने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी आपको किसी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है सभी एक स्थान पर उपलब्ध है आप सभी अपना राजस्व से संबंधित या स्वास्थ्य विभाग का जांच हो सभी चीज आसानी से करवा सकते हैं। पात्र हितग्राहियों को ही योजनाओं का लाभ मिलेगा। धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो सालों में हमारी सरकार 400 करोड़ से अधिक का विकासकार्य हुआ है। हमारी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान एवं श्रमिकों के लिए कार्य कर रही है। 
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मंशानुरूप आप सभी को कार्यालय न जाना पड़े इसके लिए आपके गांव में सभी विभाग आ रहें आप सभी अपना ड्राइविंग लाइसेंस, श्रम कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। 1 महीने के अंदर आप सभी के समस्याओं का निवारण किया जाएगा। सभी विभागीय अधिकारी 1 महीने में पर्याप्त समय लेकर समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निवारण करें ।
जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर के माध्यम से आप सभी ग्राम वासियों की समस्या का निवारण किया जा रहा है। सभी अधिकारी आवेदनों के निराकरण के पश्चात आवेदक को सूचित करें कि आपका संबंधित आवेदन का निराकरण कर दिया गया है ताकि आवेदक कार्यालय के चक्कर न लगाएं। एवं सभी प्राप्त आवेदनों का एक माह के अंदर निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें।
शिविर के दौरान विधायक श्री अनुज शर्मा एवं कलेक्टर डॉ.  गौरव सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल में 4 बच्चे हिमांशी कोसरिया, सुशांत वर्मा, काव्या वर्मा एवं देवीशा टंडन का अन्नप्राशन करवाया ।
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में कुल 1010 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 186 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। शिविर में मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड एवं नवीनीकरण, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा हितग्राहियों को साइकिल एवं ट्राइसाइकिल वितरित की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को आवास की चाबियां भी सौंपी गईं। कार्यक्रम में एसडीएम अभनपुर श्री आशुतोष देवांगन, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ श्री रवि कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english