ब्रेकिंग न्यूज़

 सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर

0- रायपुर उत्तर और रायपुर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत जोन 4 के 7 वार्डों हेतु नागरिको से 334 मांगो, 185 शिकायतों कुल 519 आवेदनों की प्राप्ति हुई
0- जोन 4 लोक कर्म विभाग को 91 आवेदन नागरिकों से प्राप्त हुए0
रायपुर. रायपुर उत्तर और रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 4 अंतर्गत सभी 7 वार्डों के लिए सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा  में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में निर्धारित प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नागरिको से उनकी मांगो व शिकायतो की जानकारी लेकर दर्ज की गई। 
आज सुशासन तिहार शिविर में नागरिकों से 334  मांगे 185 शिकायतें कुल 519 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें पेंशन शाखा को पेंशन के 2 नवे आवेदन, जल विभाग को 71 शिकायतें, 29 नवीन नल कनेक्शन आवेदन, 11 अन्य मांग, नगर निवेश विभाग को अतिक्रमण पर 1 मांग, 6 शिकायत, अन्य 16 मांग / शिकायत, राजस्व विभाग को 6 मांग, उद्यान विभाग को 2 मांग, 1शिकायत, जोन क्रमांक 4 लोक कर्म विभाग को 79 मांग, 12 शिकायत , कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए, प्रधानमंत्री आवास योजना में 53 मांग, 5 शिकायत कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए, महिला एवं बाल विकास विभाग को 7 आवेदन मिले, जबकि श्रम विभाग मजदूर कार्ड शाखा को 18 और समाज कल्याण विभाग को 11 आवेदन, एसडीएम कार्यालय, राजस्व / नजूल विभाग को 14,सीएसईबी को 27 आवेदन, उज्जवला योजना हेतु 13 आवेदन, परिवहन विभाग को 15, पुलिस प्रशासन को 10 और एनयूएलएम हेतु 14 आवेदन प्राप्त हुए। 
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार निर्धारित समयसीमा एक माह के भीतर प्राप्त सभी 519 आवेदनों का समाधान कर संबंधित समस्त आवेदकों को समाधान की सूचना अनिवार्य रूप से देने कार्यवाही की जायेगी। रायपुर जिले के सभी संबंधित शासकीय विभागो के सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन पत्र प्रेषित कर उनके तय समयसीमा के भीतर समाधान की कार्यवाही नगर निगम जोन 4 द्वारा तत्काल प्रारंभ कर दी गई है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english