कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने तार्री में नाला सुदृढ़ीकरण कार्य का लिया जायजा
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने गुरूर विकासखंड के ग्राम तार्री में स्थानीय नाले में चल रहे सुदृढ़ीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण कर प्रगतिरत कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कार्य से होने वाले जल के संरक्षण एवं नाला के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने वहाँ कार्यरत महिलाओं से भी चर्चा की और उन्हें जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा जल संरक्षण करने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उमेश रात्रे एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।









Leave A Comment