ब्रेकिंग न्यूज़

 निगम क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत "राष्ट्रीय डेंगू दिवस" मनाया गया

भिलाई नगर। शासन के मंशानुरूप राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2026 की थीम (जांच करें ,साफ करें, ढकें एवं डेंगू को हराने का उपाय करें) अनुसार डेंगू/मलेरिया से बचाव के लिए निगम आयुक्त महोदय के आदेशानुसार एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदय के निर्देशों के परिपालन में जोन -1 वार्ड -कोसनगर अंतर्गत रैशने आवास श्रमिक बस्ती में एवं जोन -2 वार्ड -23 घासीदास नगर सघन बस्ती में, जोन -4 वार्ड -40 मंगल बाजार - छावनी के श्रमिक बस्ती में आम नागरिकों में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से डेंगू रोधी नारों के साथ रैली निकालकर तथा अपने शहर में स्वच्छता अपनाते हुए डेंगू मुक्त शहर बनाने का संकल्प लिया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित पार्षद, मितानिन, जन समुदाय , महिला समूह के सदस्य उपस्थित रहे । मानसून पूर्व एवं मानसून के दौरान डेंगू से बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है। 
मच्छर प्रजनन स्रोत कूलर, टंकी, ड्रम, कंटेनर वगैरह की सप्ताह में एक दिन जांच करें, इसे साफ करें/सुखाएं तत्पश्चात ही उपयोग में लें। संग्रहित पानी पात्र को ढांक कर रखने, घर के आसपास स्थित नाली के जमाव पानी में जला ऑयल डालने, बाड़ी/बाग - बगीचों में रखे अनुपयोगी कबाड़ सामान जैसे:- टायर- ट्यूब, टूटे फूटे बर्तन, डिस्पोजल आदि को वर्षा पूर्व हटा लें जैसी स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।
इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में सर्वेलेंस विशेष दस्ता से के. के. सिंह अपनी टीम के साथ, जिला मलेरिया विभाग से मोहन राव, उमेश कपूर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर साहनी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, अतुल यादव, घासीदास नगर की पार्षद श्रीमती ऊषा शर्मा, विनय शर्मा, स्व सहायता समूह की सुपरवाइजर पूनम यादव, किरण शर्मा अपनी टीम के साथ, वार्डवासी हेमलता रामटेके , प्रमिला खोबरागड़े, सरोजिनी देवांगन का विशेष सहयोग रहा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english