नगर निगम रायपुर में सुशासन तिहार के तहत लगा जन समस्या निवारण शिविर
0- 546 आवेदन में से 317 आवेदन का हुआ तत्काल निराकरण
रायपुर. रायपुर नगर निगम क्षेत्र में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर नगर निगम जोन-1 अंतर्गत मारुति मंगलम भवन गुढ़ियारी में आयोजित किया गया। वार्ड क्रमांक 03, 04, 05, 15, 16, 17 एवं 18 क्षेत्र के निवासियों से आवेदन लिए गए।
कार्यक्रम के दौरान 546 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 317 आवेदन का तत्काल निराकरण किया गया। जिसमें मुख्यता राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुशासन तिहार में आमजनों की समस्याएं व मांगे सुनकर उनका त्वरित समाधान किया जायेगा।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक श्री राजेश मूणत, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम के सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे एवं नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।










Leave A Comment