ब्रेकिंग न्यूज़

 राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करें: कलेक्टर मिश्रा

0- राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश 
0- सुशासन तिहार के दौरान राजस्व विभाग से संबंधित आवेदनों के निराकरण हेतु किए जा रहे कार्यवाही का किया अवलोकन 
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करना राज्य शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। उन्होेंने शासन के मंशानुरूप जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने सुशासन पोर्टल के माध्यम से सुशासन तिहार के दौरान आम जनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु राजस्व विभाग के अधिकारियों के द्वारा किए जा रहे कार्यवाही का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। 
बैठक में श्रीमती मिश्रा ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु की जा रही कार्यवाही के अंतर्गत विवादित नामांतरण एवं अविवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, अवैध वृक्ष कटाई के अलावा ई-कोर्ट के प्रकरणों के निराकरण की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने राजस्व अधिकारियों से स्वामित्व योजना के अंतर्गत वितरित किये जाने वाले पट्टों, नक्शा बटांकन एवं डिजिटल हस्ताक्षरित खसरों की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने आधार प्रविष्टि एवं जेंडर तथा डिजिटल किसान किताब वितरण हेतु खातों के डिजिटल हस्ताक्षर के कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने राजस्व अधिकारियों के अलावा कृषि विभाग के उप संचालक से एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन कार्य के प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बालोद जिले में जनगणना 2027 के कार्यों की सराहना करते हुए इसके लिए उन्होंने जनगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।  
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english