ग्राम लाटाबोड़ के बोधेश्वर एवं मधुकांत यादव के पास मिली प्राचीन पांडुलिपियां
0- बालोद जिले में ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य निरंतर जारी
0- भारत सरकार के एंथ्रोपोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा नियुक्त सीनियर रिसर्च फेलो ने ली बैठक
बालोद. संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत बालोद जिले में सर्वे का कार्य निरंतर जारी है। सर्वे के दौरान जिले के अलग-अलग स्थानों में निरंतर पाण्डुलिपियां प्राप्त हो रही है। ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत भारत सरकार के एंथ्रोपोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा नियुक्त सीनियर रिसर्च फेलो सुश्री लिपिका नाग द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में बैठक लेकर जिले में चल रहे सर्वे कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी तथा डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक नोडल अधिकारी सुश्री प्राची ठाकुर सहित सर्वे कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि सर्वे के दौरान आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम लाटाबोड़ निवासी श्री बोधेश्वर यादव एवं श्री मधुकांत यादव के पास प्राचीन पांडुलिपियां मिली है। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर ने बताया कि इन दोनों व्यक्तियों के पास प्राप्त पांडुलिपियां ज्ञान भारतम मिशन के लिए अत्यंत सहयोगी साबित होगी। सर्वे के दौरान ग्राम पंचायत लाटाबोड़ के पंच, सरपंच एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।












Leave A Comment