किसानों को समुचित मात्रा में खाद, बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
0- कलेक्टर ने ली पश्चिम एशियाई संकट के मद्देनजर जिले में खाद, बीज की उपलब्धता एवं भण्डारण, वितरण की समीक्षा हेतु अधिकारियों की बैठक
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज वर्तमान में चल रहे पश्चिम एशियाई संकट के मद्देनजर जिले में खाद, बीज की उपलब्धता एवं भण्डारण, वितरण की समीक्षा हेतु कृषि, सहकारिता एवं अन्य संबद्ध विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। संयुक्त जिला कार्यायल सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले में खाद, बीज की भण्डारण एवं वितरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने वर्तमान में खाड़ी देशों में चल रहे तनाव की परिस्थिति के कारण उत्पन्न वैश्विक हालातों को देखते हुए जिले के किसानों को समानुपातिक मात्रा में एवं समसामयिक उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कृषि विभाग के उप संचालक ने जिले में धान बीज की भण्डारण की जानकारी देते हुए बताया कि बालोद जिले में शासन से कुल 23 हजार 400 क्विंटल धान बीज की मांग की गई थी। जिसमें से अब तक कुल 09 हजार 505 क्विंटल धान का भण्डारण हो चुका है और जिले में बीज वितरण का कार्य प्रगति पर है।












Leave A Comment