ब्रेकिंग न्यूज़

 जनजातीय गरिमा उत्सव: ’सबसे दूर सबसे पहले’ थीम पर शिविर आयोजित

0- शासन की जनकल्याण्कारी योजनाओं की दी जा रही है जानकारी
बालोद. जिले में जनजातीय गरिमा उत्सव ’जनभागीदारी अभियान’ के अंतर्गत आई.ई.सी. कैम्पेन के तहत जमीनी संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ’सबसे दूर सबसे पहले’ थीम पर आधारित इस विशेष अभियान के जरिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के तहत डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में 15 ग्रामों, डौण्डी विकासखण्ड में 12 ग्रामों, बालोद विकासखण्ड में 4 ग्रामों, गुरूरएवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के 01 ग्राम में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 
इसके साथ ही शिविर के माध्यम से उनकी समस्याओं एवं मांगों को पंजीकृत कर संबंधित विभाग के माध्यम से निराकृत किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत डौण्डीलोहारा में ग्राम सेम्हरडीह, कोचेरा, भीमकन्हार, बुन्देली तथा डौण्डी में ग्राम धोबनी अ, अड़ेझर, खैरकट्टा, पुनारकसा में ट्रांजेक्ट वॉक तथा सायकिल रैली में जनजागरूकता अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदाय की गई। साथ ही वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश भी दिया गया। लोगो को अपनी समस्याओं को लेकर जिला के विभिन्न विभागों का चक्कर न लगाने पड़े इसलिए राज्य शासन के निर्देशानुसार शिविर के माध्यम से सभी विभाग एक जगह पर उपस्थित होकर जन समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। इस भीषण गर्मी में भी शिविरों में अपनी समस्याओं का निराकरण होने पर लोग प्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english