ब्रेकिंग न्यूज़

 सुशासन तिहार: मेडिकल बोर्ड की उपस्थिति में दिव्यांगता प्रमाण पत्र का हुआ त्वरित नवीनीकरण

0- मनसुख कुंभकार ने शासन का जताया आभार
बालोद. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप आयोजित हो रहे सुशासन तिहार के शिविर आम जनता के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए लोगों के शासकीय काम न केवल आसानी से हो रहे हैं, बल्कि उनके समय और पैसे की भी भारी बचत हो रही है। बालोद जिले के ग्राम पंचायत करहीभदर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर मंे पहुंचे एक बेटे को अपने पिता के दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीनीकरण में सहुलियत मिली है।
मनसुख कुंभकार ने बताया कि वे अपने पिता का दिव्यांगता प्रमाण पत्र नवीनीकरण कराने के लिए जिला मुख्यालय जाने वाले थे, लेकिन उन्हें सुशासन तिहार शिविर के बारे में जानकारी मिली। जहां उनके पिता के दिव्यांगता प्रमाण पत्र का नवीनीकरण त्वरित रूप से हो गया। मनसुख ने बताया कि उन्हें इस काम के लिए जिला मुख्यालय बालोद जाना पड़ता, तो आने-जाने में काफी समय और परेशानी का सामना करना पड़ता। लेकिन सुशासन तिहार के विशेष शिविर के कारण उनका यह काम बहुत ही कम समय में और बेहद आसानी से हो गया।
अपने पिता का नया दिव्यांगता प्रमाण पत्र हाथ में लिए मंशुक के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। उन्होंने इस त्वरित और सुलभ व्यवस्था के लिए छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को सहृदय धन्यवाद दिया है। उसने कहा कि सुशासन तिहार में बहुत ही कम समय में मेरे पिताजी का दिव्यांगता प्रमाण पत्र का नवीनीकरण हो गया। इस बढ़िया कार्यक्रम और व्यवस्था के लिए मैं छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ। उल्लेखनीय है कि बालोद जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित सभी शिविरों में मेडिकल बोर्ड की टीम भी उपस्थित रहती है, जिसके माध्यम से दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र त्वरित रूप से बनाए जा रहे हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english